नतीजों के बाद होगी चर्चा
Amagi Media Labs ने बताया है कि रिजल्ट्स की घोषणा के बाद, कंपनी 21 मई, 2026 को एक खास अर्निंग्स कॉन्फ्रेंस कॉल (Earnings Conference Call) भी रखेगी। इस कॉल के जरिए कंपनी अपने फाइनेंशियल परफॉरमेंस और भविष्य की योजनाओं पर निवेशकों के साथ चर्चा करेगी।
इनसाइडर ट्रेडिंग विंडो बंद
कंपनी ने यह भी साफ किया है कि 1 अप्रैल, 2026 को शुरू हुई इनसाइडर ट्रेडिंग विंडो (Insider Trading Window) नतीजों के आधिकारिक ऐलान के 48 घंटे बाद तक बंद रहेगी।
