कलेक्शन और प्रोजेक्ट पाइपलाइन में भी बड़ी तेजी
Puravankara के नतीजों में सिर्फ सेल्स ही नहीं, बल्कि ग्राहक कलेक्शन (Customer Collections) में भी 15% का शानदार इजाफा देखने को मिला, जो FY26 में ₹4,258 करोड़ रहा। इसी दौरान, प्रति वर्ग फुट औसत रियल एस्टेट रियलाइजेशन (Average Real Estate Realization) 21% बढ़कर ₹10,213 हो गया।
फ्यूचर के लिए मजबूत तैयारी
इसके साथ ही, Puravankara ने FY26 में ₹15,200 करोड़ के ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू (GDV) वाले नए प्रोजेक्ट्स जोड़कर अपने फ्यूचर ग्रोथ पाइपलाइन को और मजबूत किया है। यह परफॉरमेंस Puravankara की मजबूत मार्केट डिमांड और कुशल एग्जीक्यूशन को दिखाता है। कंपनी की साउथ इंडिया और मुंबई जैसे हाई-डिमांड वाले रियल एस्टेट मार्केट्स पर स्ट्रेटेजिक फोकस उसे आगे भी अच्छे विकास के लिए तैयार करता है।
