टैक्स डिमांड में बड़ी कटौती
SMS Pharmaceuticals को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से बड़ी राहत मिली है। असेसमेंट ईयर (AY) 2018-19 के लिए कंपनी पर ₹7.19 करोड़ का टैक्स लगाया गया था, जिसे अब रेक्टिफिकेशन ऑर्डर के बाद घटाकर सिर्फ ₹40.28 लाख कर दिया गया है। यह कटौती 94.5% की है, जो कंपनी के लिए एक बड़ी राहत है। कंपनी का कहना है कि इस डेवलपमेंट से उसके फाइनेंसियल या ऑपरेशनल एक्टिविटीज पर कोई खास असर पड़ने की उम्मीद नहीं है।
पेनाल्टी की कार्रवाई अभी भी जारी
जहां एक तरफ टैक्स डिमांड कम हुई है, वहीं दूसरी तरफ कंपनी की मुश्किलें पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट आय की गलत जानकारी देने (under-reporting of income) के आरोपों के तहत सेक्शन 270A के तहत पेनाल्टी की कार्रवाई कर रहा है। कंपनी इस पेनाल्टी की कार्रवाई को रोकने के लिए कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स (Appeals) के पास अपील पर फैसला आने का इंतजार कर रही है।
कंपनी का बैकग्राउंड और परफॉरमेंस
हैदराबाद की यह फार्मा कंपनी, जो 1990 में स्थापित हुई थी, एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रेडिएंट्स (APIs) और इंटरमीडिएट्स बनाने में माहिर है। इसकी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज को USFDA और EUGMP जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से मंजूरी मिली हुई है और यह 70 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट करती है।
फाइनेंशियल ईयर 2024 में, SMS Pharmaceuticals के रेवेन्यू में पिछले साल के मुकाबले 35% की बढ़ोतरी हुई थी, जो ₹709.26 करोड़ तक पहुंच गया था।
