रेवेन्यू और मुनाफे में ज़बरदस्त उछाल
कंपनी की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, फाइनेंशियल ईयर 2026 में Exhicon Events Media Solutions का रेवेन्यू ₹202.70 करोड़ रहा, जो पिछले फाइनेंशियल ईयर 2025 के ₹143.51 करोड़ की तुलना में 41% ज़्यादा है। वहीं, कंपनी का मुनाफा 56% बढ़कर ₹40.70 करोड़ हो गया है।
कैपेसिटी बढ़ी, इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स भी मिले
इस फाइनेंशियल ईयर में कंपनी ने अपनी ऑपरेशनल कैपेसिटी को काफी बढ़ाया है। पुणे में 7.5 एकड़ का Messe Global Convention Centre चालू किया गया और ग्रेटर नोएडा में 12,000 वर्ग मीटर का अतिरिक्त एग्जीबिशन स्पेस जोड़ा गया है। इसके अलावा, कंपनी ने इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स भी हासिल किए हैं, जिनमें दुबई सरकार के लिए ₹32 करोड़ का डेवलपमेंट और IEML से ₹50 करोड़ का एक्सपेंशन ऑर्डर शामिल है।
एविएशन लॉजिस्टिक्स में कंपनी की नई उड़ान
कंपनी ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपनी सहायक कंपनी United Helicharters (UHPL) के ज़रिए एविएशन लॉजिस्टिक्स (aviation logistics) के क्षेत्र में भी कदम रखा है। UHPL को DGCA से एयर ऑपरेटर परमिट मिल गया है, जो धार्मिक पर्यटन (religious tourism) में मोबिलिटी सेक्टर में इसके संचालन का मार्ग प्रशस्त करेगा।
मेन बोर्ड पर लिस्टिंग की तैयारी
इन रणनीतिक पहलों के साथ, Exhicon Events Media Solutions ने अपने शेयर की लिस्टिंग को BSE और NSE के मेन बोर्ड (Main Board) पर ले जाने की योजना को भी मंज़ूरी दे दी है। कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट वर्थ (consolidated net worth) फाइनेंशियल ईयर 2025 में ₹123.03 करोड़ से बढ़कर FY26 में ₹212.26 करोड़ हो गया है।