Q4 में मुनाफा 68% गिरा, पर सालाना 33 गुना बढ़ा
MRPL ने 31 मार्च, 2026 को समाप्त हुए फाइनेंशियल ईयर के लिए अपने नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए कुल कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट में शानदार 33 गुना का उछाल देखा गया, जो पिछले साल के ₹56.21 करोड़ से बढ़कर ₹1,924.58 करोड़ हो गया। इस दौरान कंपनी का कुल रेवेन्यू 3.73% गिरकर ₹1,05,353.68 करोड़ रहा।
हालांकि, इसी फाइनेंशियल ईयर की चौथी तिमाही (Q4 FY26) के नतीजे चिंताजनक रहे। इस तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 68.44% की भारी गिरावट के साथ ₹116.99 करोड़ पर आ गया। इस तिमाही में कंपनी का कुल रेवेन्यू मामूली 3.30% बढ़कर ₹28,552.24 करोड़ रहा। पूरे साल में इतनी बड़ी प्रॉफिट ग्रोथ, इस बात का संकेत देती है कि FY26 के शुरुआती तीन तिमाहियों में कंपनी का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा होगा।
