बैंक के अनुसार, यह 20वीं AGM वर्चुअल मोड में आयोजित की जाएगी, जिसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) या अन्य ऑडियो-विजुअल माध्यमों (OAVM) का इस्तेमाल होगा।
जिन शेयरधारकों के नाम 10 जून, 2026 तक बैंक के रिकॉर्ड में होंगे, वे ही डिविडेंड पाने के योग्य माने जाएंगे। इस प्रस्तावित डिविडेंड को शेयरधारकों से AGM में मंजूरी मिलनी जरूरी है। इसके अलावा, बैंक ने AGM और डिविडेंड पात्रता के लिए 11 जून से 17 जून, 2026 तक की अवधि के लिए बुक क्लोजर (Book Closure) भी तय किया है।
