QIP का उल्टा दांव: ₹3,000 करोड़ जुटाने के बाद शेयर 85% गिरे
SpiceJet के शेयरधारकों के लिए पिछले कुछ साल काफी निराशाजनक रहे हैं। सितंबर 2024 में, एयरलाइन ने ₹61.60 प्रति शेयर की दर से ₹3,000 करोड़ जुटाने के लिए एक क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) लॉन्च किया था। इस फंड जुटाने के शुरुआती दौर में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) और ऑफ-शोर डेरिवेटिव इंस्ट्रूमेंट (ODI) खरीदारों से जबरदस्त मांग देखी गई थी। नतीजतन, जून 2024 में जहां FPI की हिस्सेदारी केवल 1.8% थी, वहीं सितंबर 2024 तक यह बढ़कर 23% तक पहुंच गई थी। लेकिन यह उछाल ज्यादा दिन नहीं चला और विदेशी पूंजी तेजी से बाहर निकलने लगी।