नीलामी में रहा शानदार कलेक्शन
Jet Airways के दो Boeing 777-300ER विमानों के लिए हुई ई-ऑक्शन का नतीजा आ गया है। कुल बोलियों का आंकड़ा ₹568.18 करोड़ रहा। यह रकम विमानों के संयुक्त Reserve Price ₹356.75 करोड़ से काफी ज्यादा है। BAANKNET प्लेटफॉर्म पर हुई इस बिक्री को कंपनी की Liquidation प्रक्रिया का अहम हिस्सा माना जा रहा है, जिसका मकसद लेनदारों (creditors) के लिए संपत्तियों की वसूली करना है।
