₹14.29 का लेवल पार, उम्मीदों को मिली पंख
Vodafone Idea के शेयरधारकों के लिए आज का दिन उत्साहजनक रहा। शेयर ₹14.29 के स्तर को छूकर अपने 52-हफ्ते के हाई पर पहुंच गए। यह बड़ी तकनीकी रिकवरी कई सालों में पहली बार हुई है, जब कंपनी ने अपने यूज़र बेस में गिरावट का सिलसिला तोड़ा है। इसकी एक बड़ी वजह कंपनी का लगातार दो महीने सब्सक्राइबर जोड़ना और CRISIL से 'A-' की स्टेबल आउटलुक वाली क्रेडिट रेटिंग मिलना है। निवेशकों को इससे कंपनी के सुधरने की उम्मीद जगी है, जिसके चलते शेयर पिछले एक साल में दोगुने हो चुके हैं। हालांकि, यह तेजी कंपनी के भारी कर्ज़ के मुकाबले उसके मार्केट वैल्यू के छोटे होने की हकीकत से बिल्कुल अलग है।
