सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने अपने US क्रिएटर्स के लिए पेमेंट सिस्टम को बदल दिया है। अब कंपनी ने थर्ड-पार्टी Stripe को हटाकर अपने इंटरनल प्लेटफॉर्म 'X Money' पर शिफ्ट कर दिया है, जिससे क्रिएटर्स को अब तुरंत भुगतान (Instant Disbursement) मिलेगा।
फाइनेंशियल इकोसिस्टम की ओर बढ़ते कदम
X का यह कदम उसके एक डिजिटल फाइनेंशियल हब बनने के विजन का हिस्सा है। Cross River Bank के साथ साझेदारी करके प्लेटफॉर्म अब FDIC-insured अकाउंट्स और Visa डेबिट कार्ड जैसी बैंकिंग सुविधाएं दे रहा है। कंपनी क्रिएटर्स को अपने इकोसिस्टम में जोड़ने के लिए 6% APY तक का आकर्षक रिटर्न ऑफर कर रही है, जो एक डायरेक्ट डिपॉजिट के जरिए पाया जा सकता है।
रिवॉर्ड प्रोग्राम में बड़ा बदलाव
पेमेंट सिस्टम के साथ ही कंपनी अपने रिवॉर्ड प्रोग्राम में भी बड़ा फेरबदल कर रही है। मौजूदा 'Creator Revenue Sharing' प्रोग्राम 7 सितंबर 2026 को बंद हो जाएगा। इसकी जगह 8 सितंबर 2026 से 'Original Content Rewards Program' शुरू होगा। इस नए मॉडल का फोकस केवल एंगेजमेंट के बजाय 'ओरिजिनल और एक्सक्लूसिव' कंटेंट पर होगा। अब कमाई का आधार प्रीमियम सब्सक्राइबर्स के इम्प्रेशन्स होंगे।
रेगुलेटरी चुनौतियां और रिस्क
बैंकिंग सर्विस की ओर बढ़ने के साथ ही कंपनी पर रेगुलेटरी नजरें भी बढ़ गई हैं। फाइनेंशियल कानूनों का सख्ती से पालन करना अब अनिवार्य है, और किसी भी तरह की चूक बड़ी बाधा बन सकती है। इसके अलावा, पूरा पैसा X Money के जरिए रूट होने से क्रिएटर्स का प्लेटफॉर्म पर निर्भरता बढ़ना भी एक रिस्क है। मार्केट एक्सपर्ट्स 6% APY की सस्टेनेबिलिटी पर भी सवाल उठा रहे हैं, क्योंकि इसे बनाए रखने के लिए भारी कैपिटल की जरूरत है।
