ई-कॉमर्स की दुनिया में Walmart ने एक बड़ा गेम-चेंजिंग कदम उठाया है। कंपनी अब अपने प्लेटफॉर्म पर ऑटोनॉमस AI शॉपिंग एजेंट्स को अनुमति दे रही है, जो Amazon की बॉट-विरोधी नीति के बिल्कुल विपरीत है।
एआई शॉपिंग का नया युग
Walmart ने 'Agent Gateway' के जरिए ई-कॉमर्स की परिभाषा बदलने की कोशिश शुरू की है। यह एक ऐसा फ्रेमवर्क है जो ऑटोनॉमस AI एजेंट्स को कंपनी के प्रोडक्ट कैटलॉग से सीधे जुड़ने की आजादी देता है। जहां एक तरफ Amazon जैसे प्रतिस्पर्धी कंपनियां AI बॉट्स को अपने प्लेटफॉर्म से दूर रखने की कोशिश कर रही हैं, वहीं Walmart ने एक कंट्रोल्ड और सुरक्षित माहौल बनाने का फैसला किया है, जहां AI असिस्टेंस यूजर के बिहाफ पर खरीदारी पूरी कर सकें।
कैसे काम करेगा यह सिस्टम?
यह पूरी पहल 'Model Context Protocol' पर आधारित है, जिसे Anthropic ने डेवलप किया है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि यूजर को अपना सेंसिटिव डेटा या पर्सनल हिस्ट्री थर्ड-पार्टी सॉफ्टवेयर के साथ साझा नहीं करनी पड़ेगी। इससे 'एजेंटिक कॉमर्स' (Agentic Commerce) का रास्ता साफ हो गया है, जहां आपका सॉफ्टवेयर ही आपका पर्सनल डिजिटल शॉपपर बन जाएगा।
भारतीय निवेशकों के लिए क्या हैं मायने?
भारतीय निवेशकों के लिए यह खबर काफी अहम है, क्योंकि भारत में Walmart की गहरी पैठ Flipkart और PhonePe जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स के जरिए पहले से है। हालांकि फिलहाल यह बदलाव US ऑपरेशंस पर केंद्रित है, लेकिन अगर यह मॉडल कामयाब रहा, तो भविष्य में भारतीय ई-कॉमर्स मार्केट में भी इसकी झलक देखने को मिल सकती है।
सुरक्षा और रिस्क मैनेजमेंट
इस तकनीक में रिस्क भी हैं, जैसे डेटा लीक या टेक्निकल एरर। इसे रोकने के लिए Walmart ने 'Agent Profiles' का फीचर पेश किया है। इसमें यूजर अपने खर्च की सीमा और ट्रांजेक्शन परमिशन खुद सेट कर सकेंगे। साथ ही, जो AI एजेंट्स नियमों का पालन नहीं करेंगे, उन्हें तुरंत प्लेटफॉर्म से बैन कर दिया जाएगा। निवेशकों को अब यह देखना होगा कि यह नया प्रयोग कंपनी के सेल्स वॉल्यूम में कितनी तेजी लाता है और कंपनी इस कॉम्प्लेक्सिटी को कैसे मैनेज करती है।
