प्रॉफिट में बंपर ग्रोथ, पर मार्जिन पर दबाव
Magellanic Cloud ने मार्च तिमाही के लिए ₹205.6 करोड़ का रेवेन्यू पेश किया है, जो पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 31% ज्यादा है। कंपनी की टॉपलाइन परफॉर्मेंस तो मजबूत रही, लेकिन ऑपरेटिंग मार्जिन घटकर 25.5% रह गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 28.9% था।
इस गिरावट का मुख्य कारण कंपनी का लेबर-इंटेंसिव बिजनेस मॉडल है। बढ़ती मंहगाई और टैलेंट की कमी के चलते कर्मचारियों पर खर्च ₹80 करोड़ से भी ऊपर पहुंच गया है। इससे साफ है कि कंपनी जहां ज्यादा बिजनेस जीत रही है, वहीं सर्विस देने की लागत रेवेन्यू से भी तेज गति से बढ़ रही है।
