Olam Group के साथ मजबूत पार्टनरशिप
इस अधिग्रहण का एक अहम हिस्सा Olam Group के साथ 8 साल की रणनीतिक साझेदारी है, जो Wipro का पिछला पैरेंट ग्रुप था। Olam, Wipro की AI-संचालित एंड-टू-एंड ट्रांसफॉर्मेशन सेवाओं पर सालाना $100 मिलियन खर्च करेगा।
Mindsprint की डिजिटल विशेषज्ञता
Mindsprint, क्लाइंट्स को टेक्नोलॉजी, साइबर सुरक्षा और डिजिटल समाधान मुहैया कराती है। इसके साथ Wipro को 3,200 से ज़्यादा एम्प्लॉई और फूड व एग्री-बिजनेस, मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल, CPG और हेल्थकेयर जैसे सेक्टर के क्लाइंट्स मिले हैं। यह विशेषज्ञता Wipro को तेज़ी से बढ़ते डिजिटल मार्केट्स में और बेहतर कॉम्पिटिशन देने में मदद करेगी।
सौदे में शामिल रहे लीगल एडवाइजर्स
इस बड़े सौदे में कई लीगल एडवाइजर्स (Legal Advisors) शामिल थे। Trilegal ने Olam Group को शेयर खरीद समझौते (Share Purchase Agreement) और अन्य दस्तावेज़ों पर सलाह दी। K&L Gates ने Olam के लिए सिंगापुर और ऑस्ट्रेलियाई लीगल मामलों को संभाला। Wipro को Baker & McKenzie और अपनी इंटरनल लीगल टीम से सलाह मिली, जबकि AZB & Partners ने भारतीय कानूनों से जुड़े पहलुओं को देखा।