Infosys का दमदार प्रदर्शन जारी
Infosys ने अपनी चौथी तिमाही (Q4 FY24) के नतीजे जारी करते हुए निवेशकों को खुश कर दिया है। कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 28% बढ़कर ₹8,501 करोड़ रहा, जो कि एक्सपर्ट्स के अनुमानों से कहीं बेहतर है। वहीं, रेवेन्यू में 2% की ग्रोथ देखने को मिली और यह ₹46,402 करोड़ पर पहुंच गया। कंपनी के ऑपरेटिंग मार्जिन में भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
डिविडेंड और FY25 के लिए गाइडेंस
शानदार नतीजों के साथ, Infosys ने ₹25 प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड का ऐलान भी किया है। आने वाले फाइनेंशियल ईयर (FY25) के लिए कंपनी ने रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान 1.5% से 3.5% के बीच लगाया है, जो कांस्टेंट करेंसी में होगा। Infosys का लक्ष्य अपने ऑपरेटिंग मार्जिन को 20% से 22% के बीच बनाए रखना है।
सेगमेंट्स का प्रदर्शन और वर्कफोर्स
कंपनी के अलग-अलग सेगमेंट्स के प्रदर्शन में मिली-जुली तस्वीर दिखी। कम्युनिकेशन और मैन्युफैक्चरिंग सेगमेंट्स में 12.6% और 15.9% की जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की गई। फाइनेंशियल सर्विसेज रेवेन्यू में करीब 5% का इजाफा हुआ, जबकि एनर्जी, यूटिलिटीज, रिसोर्सेज और सर्विसेज सेगमेंट में 8.3% की बढ़ोतरी देखी गई। हालांकि, हाई-टेक सेगमेंट में करीब 1.5% की मामूली गिरावट आई।
कंपनी की वॉलंटरी एट्रीशन रेट (कर्मचारियों के खुद से नौकरी छोड़ने की दर) पिछले क्वार्टर के 12.3% से बढ़कर 12.6% हो गई है, लेकिन यह पिछले साल की इसी अवधि के 14.1% से कम है। Infosys के कुल कर्मचारी बेस में पिछले क्वार्टर की तुलना में 8,440 की कमी आई है, जिससे मार्च के अंत में कंपनी में 3,28,594 कर्मचारी बचे हैं।
