कैसे चल रहा था यह खेल?
सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने सात लोगों के खिलाफ अंतरिम आदेश जारी किया है। इन पर दिसंबर 2023 से जनवरी 2026 तक एक सोची-समझी मार्केट मैनिपुलेशन (Market Manipulation) स्कीम चलाने का आरोप है। इस ग्रुप ने क्लासिक 'पंप-एंड-डंप' (Pump-and-Dump) रणनीति का डिजिटल वर्जन इस्तेमाल किया।
ये लोग कम ट्रेड होने वाले स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइज (SME) स्टॉक्स की बड़ी मात्रा में खरीदारी करते थे। इसके बाद X, Telegram और WhatsApp जैसे प्लेटफॉर्म्स पर झूठी और सकारात्मक सिफारिशें फैलाते थे। इन मैसेज में अक्सर रिटेल इन्वेस्टर्स (Retail Investors) को लुभाने के लिए 'मल्टीबैगर' रिटर्न का वादा किया जाता था।
जैसे-जैसे डिमांड बढ़ती थी, ये ग्रुप अपने खरीदे हुए शेयर ऊंचे दामों पर बेच देते थे, जिससे उन्हें भारी मुनाफा होता था। SEBI की जांच के अनुसार, इस दौरान ग्रुप की ट्रेडिंग वैल्यू 86% बढ़ गई और उनका मुनाफा 242% उछल गया। कुल मिलाकर उन्होंने ₹58.40 करोड़ का लाभ कमाया, जिसमें से ₹20.25 करोड़ को अवैध माना गया है।
