Palava में Data Centre की जबरदस्त क्षमता
Jefferies का एनालिसिस Lodha की Palava साइट पर केंद्रित है, जो लगभग 400 एकड़ की है। यहां करीब 3 गीगावाट (GW) की Data Centre क्षमता विकसित करने की योजना है। ब्रोकरेज ने पाया है कि इस जमीन का एक हिस्सा पहले ही बड़े ग्लोबल प्लेयर्स को बेचा जा चुका है और निर्माण कार्य अब शुरू हो चुका है, जो प्रोजेक्ट की गति को दर्शाता है।
Palava की लोकेशन Data Centre ऑपरेशंस के लिए काफी फायदेमंद है। यह मुंबई के बड़े फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क के करीब है, जहां बिजली की कई ट्रांसमिशन लाइनें और पानी की भी भरोसेमंद सप्लाई उपलब्ध है।