खन्ना (Khanna) में पंजाब पुलिस का एक शर्मनाक चेहरा सामने आया है। एक वीडियो वायरल होने के बाद ASI सुखदेव सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है, जिसमें वह एक नेता के घर में ड्रग्स रखते हुए कैद हुआ है।
पंजाब के खन्ना में कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। मामला तब खुला जब एक CCTV फुटेज वायरल हुई, जिसमें ASI सुखदेव सिंह सादी वर्दी में शिवसेना नेता महंत कश्मीर गिरी के घर के अंदर घुसकर गद्दे के नीचे कुछ छिपाते हुए दिख रहे हैं।\n\nइस घटना के कुछ ही देर बाद पुलिस की एक टीम ने वहां 'रेड' की और 30 ग्राम हेरोइन बरामद करने का दावा किया। हालांकि, CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस की पूरी कहानी झूठ साबित हो गई, जिसके बाद आरोपी नेता को तुरंत आरोपों से बरी कर दिया गया।\n\nइस घटना की गंभीरता को देखते हुए खन्ना की एसएसपी डॉ. दर्पण अहलूवालिया ने आरोपी ASI को तुरंत सस्पेंड कर दिया है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया गया है। अब जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि क्या यह पुलिस अधिकारी का अपना फैसला था या इसके पीछे किसी बड़े गिरोह का हाथ है। इस घटना के बाद से पंजाब में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सियासी गलियारों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
