डाइवर्सिफिकेशन का कमाल
IRFC के लिए 31 मार्च 2026 को समाप्त हुआ फाइनेंशियल ईयर एक बड़ी कामयाबी लेकर आया। कंपनी ने ₹7,009 करोड़ का रिकॉर्ड नेट प्रॉफिट (PAT) हासिल किया, जो FY25 के ₹6,502 करोड़ से 7.8% ज्यादा है। इस दौरान कंपनी की आय (Revenue) भी मामूली बढ़कर ₹27,284 करोड़ हो गई, जबकि नेट वर्थ (Net Worth) ₹56,749 करोड़ के नए शिखर पर पहुंच गया। यह शानदार परफॉरमेंस IRFC के गैर-रेलवे सेक्टर्स जैसे पावर, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन में फाइनेंसिंग के लिए की गई डाइवर्सिफिकेशन (Diversification) रणनीति का नतीजा है। कंपनी ने FY26 में ₹72,949 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी दी और ₹35,067 करोड़ का फंड आवंटित किया, जो इसके अनुमानों से कहीं बेहतर है।