भारतीय आईटी कंपनियां तेजी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अपना रही हैं, लेकिन निवेशकों को सिर्फ टेक्नोलॉजी पर नहीं, बल्कि कंपनी के वर्क कल्चर और मैनजमेंट की स्ट्रैटेजी पर भी नजर रखनी होगी।
भारतीय आईटी सेक्टर के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब केवल एक एक्सपेरिमेंट नहीं, बल्कि बड़े बदलाव का जरिया बन गया है। हालांकि कंपनियां अपने ऑडर बुक और टेक्नोलॉजी रोडमैप का बखान करती हैं, लेकिन बाजार के जानकारों का मानना है कि इस बदलाव की असली सफलता कंपनी के 'कॉर्पोरेट कल्चर' पर टिकी है।
कल्चर और एफिशिएंसी का कनेक्शन
AI का इस्तेमाल सिर्फ सॉफ्टवेयर लगाने तक सीमित नहीं है, यह ह्यूमन कैपिटल का सबसे बड़ा चैलेंज है। जब कंपनियां वर्कफोर्स को री-अलाइन करते समय पारदर्शिता (Transparency) बरतती हैं, तो कर्मचारियों का इंगेजमेंट लेवल बेहतर रहता है। रिसर्च बताती है कि जब कर्मचारी तकनीक को अपने काम का दुश्मन नहीं, बल्कि मददगार (Empowerment) मानते हैं, तो प्रोडक्टिविटी में टिकाऊ इजाफा होता है। आईटी कंपनियों के लिए, जहां ह्यूमन कैपिटल ही सबसे बड़ी लागत है, मुनाफे (Profit Margins) को सुरक्षित रखने के लिए इस संतुलन को बनाए रखना बहुत जरूरी है।
निवेशकों को क्या देखना चाहिए?
आजकल निवेशक केवल यूटिलाइजेशन रेट और एट्रिशन (Attrition) डेटा देखते हैं, लेकिन AI के दौर में यह काफी नहीं है। अगर कंपनी का कल्चर खराब हुआ और कर्मचारियों में नौकरी जाने का डर बढ़ा, तो इससे इनोवेशन रुक सकता है। अगर कंपनियां अनुभव वाले टैलेंट को खोती हैं, तो यह सीधे तौर पर उनके डिलीवरी टाइमलाइन और क्लाइंट कॉन्फिडेंस पर असर डालेगा।
AI एरा में ये हैं काम की चीजें
- री-स्किलिंग पर जोर: क्या कंपनी अपने मौजूदा कर्मचारियों को AI और मशीन लर्निंग के लिए तैयार कर रही है? पारदर्शी अपस्किलिंग प्रोग्राम यह बताते हैं कि मैनेजमेंट अपनी वर्कफोर्स को लेकर प्रोएक्टिव है।
- एट्रिशन रेट: अगर AI डेवलपमेंट टीम में टैलेंट का बाहर जाना बढ़ रहा है, तो यह गवर्नेंस और कल्चरल इश्यू का रेड फ्लैग हो सकता है।
अंत में, जो आईटी कंपनियां अपने वर्कफोर्स और नई टेक्नोलॉजी के बीच तालमेल बिठाने में सफल रहेंगी, वही लंबे समय में मार्केट शेयर और ऑपरेशंस में मजबूती बनाए रख पाएंगी।
