इकोनॉमी की रीढ़: सर्विसेज सेक्टर
Kotak Mahindra AMC का यह नया फंड ऐसे समय में आया है जब भारत का सर्विसेज सेक्टर देश की इकोनॉमी का एक बड़ा पिलर बन चुका है। यह सेक्टर देश के कुल ग्रॉस वैल्यू एडेड (GVA) का लगभग 55% हिस्सा है और 31.5% से ज्यादा लोगों को रोजगार देता है। हाल के दिनों में, फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर के शेयरों में पिछले एक साल में औसतन 15% का उछाल देखा गया है, वहीं टेक सर्विसेज सेक्टर ने भी करीब 20% का रिटर्न दिया है। इसी को देखते हुए AMC ने यह फंड लॉन्च किया है, जिसका न्यू फंड ऑफर (NFO) 4 फरवरी से 18 फरवरी, 2026 तक चलेगा। इस फंड में आप कम से कम ₹1,000 का निवेश कर सकते हैं।
फंड की स्ट्रैटेजी और भविष्य
कोटक सर्विसेज फंड 'ग्रोथ एट रीजनेबल प्राइस' (GARP) स्ट्रैटेजी पर काम करेगा। इसका मतलब है कि फंड मैनेजर उन कंपनियों को चुनेंगे जो वाजिब वैल्यूएशन पर अच्छी ग्रोथ दे रही हों। इसके साथ ही, 'बॉटम-अप' एप्रोच यानी कंपनियों के फंडामेंटल्स, मैनेजमेंट की क्वालिटी और वैल्यूएशन को देखकर निवेश किया जाएगा। खास बात यह है कि यह फंड किसी एक मार्केट कैप (Large, Mid, Small) तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सर्विस सेक्टर की सभी बड़ी कंपनियों में निवेश कर सकेगा। मौजूदा समय में भारत का सर्विसेज सेक्टर अगले फाइनेंशियल ईयर 2026 में 8-9% की रफ्तार से बढ़ने का अनुमान है। बढ़ती आय, डिजिटल अडॉप्शन और शहरीकरण जैसे फैक्टर्स इस ग्रोथ को और हवा दे रहे हैं।
मैनेजमेंट का नज़रिया
KMAMC के मैनेजिंग डायरेक्टर, निलेश शाह का कहना है कि सर्विसेज इकोनॉमी में ये बड़े बदलाव (बढ़ती आय, डिजिटल पेनिट्रेशन) लंबी अवधि में निवेश के लिए एक शानदार मौका दे रहे हैं। फंड मैनेजर, रोहित टंडन, उन कंपनियों पर फोकस करेंगे जिनके मार्जिन स्टेबल हों, बिजनेस मॉडल स्केलेबल हों और जिन्होंने लगातार अच्छा परफॉर्म किया हो। यह फंड उन निवेशकों के लिए अच्छा साबित हो सकता है जो इंडिया की ग्रोथ स्टोरी में सर्विसेज सेक्टर के बढ़ते महत्व का फायदा उठाना चाहते हैं।