म्यूजिक और फिल्म्स का जलवा, Saregama की कमाई बढ़ी
RPSG ग्रुप की इस कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2026 की तीसरी तिमाही (Q3 FY26) में अपने नतीजों से बाजार को प्रभावित किया है। कंपनी का रेवेन्यू ₹260.4 करोड़ रहा, जो पिछले क्वार्टर के ₹230 करोड़ से 13% ज्यादा है। वहीं, EBITDA में 43% का ईयर-ऑन-ईयर (YoY) उछाल देखा गया, जो ₹121 करोड़ रहा। यह बढ़ोतरी खासकर हाई-मार्जिन वाले लाइसेंसिंग रेवेन्यू के दम पर हुई है। अगर पिछले साल के लाइव इवेंट्स के रेवेन्यू को छोड़ दें, तब भी Saregama का रेवेन्यू 16% बढ़ा है और एडजस्टेड EBITDA में 43% की ग्रोथ आई है।
IP एक्सपेंशन और नई डील से मिली मजबूती
कंपनी के रेवेन्यू ग्रोथ का एक बड़ा कारण उसका म्यूजिक लाइसेंसिंग और आर्टिस्ट मैनेजमेंट सेगमेंट रहा, जिसमें 23% का क्वार्टर-ऑन-क्वार्टर (QoQ) इजाफा हुआ। Saregama ने इस तिमाही में 1,100 से ज़्यादा नए गाने विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं जैसे भोजपुरी, पंजाबी और तमिल में रिलीज़ किए। एक अहम डील के तहत, कंपनी ने Bhansali Productions में माइनॉरिटी स्टेक खरीदा है, जिससे उसे उनके हिंदी फिल्म म्यूजिक का एक्सक्लूसिव एक्सेस मिलेगा।
आर्टिस्ट रोस्टर में हुआ इजाफा
Saregama की सब्सिडियरी Pocket Aces द्वारा Finnet के अधिग्रहण के बाद, कंपनी ने अपने आर्टिस्ट रोस्टर में 60 और आर्टिस्ट्स को जोड़ा है। अब कंपनी के पास कुल 270 से ज़्यादा आर्टिस्ट हैं, जिनकी डिजिटल रीच 300 मिलियन से ज़्यादा है। Saregama का कुल डिजिटल फुटप्रिंट अब 550 मिलियन फॉलोअर्स तक पहुंच गया है।
एकमुश्त खर्चों का असर
तिमाही के लिए कंपनी का प्रॉफिट बिफोर टैक्स (PBT) ₹69.5 करोड़ रहा। इसमें नए लेबर कोड लागू होने के कारण ₹7 करोड़ का एक नॉन-कैश चार्ज भी शामिल था। इस एकमुश्त खर्च को हटा दें, तो ऑपरेशनल PBT में 27% का हेल्दी सीक्वेंशियल ग्रोथ देखने को मिला।
Saregama India की वाइस चेयरपर्सन, अवर्ण जैन ने कहा, "Q3 FY26 कंपनी के लिए एक मजबूत तिमाही रही, जो हमारे सभी बिजनेसेज में लगातार एग्जीक्यूशन को दर्शाती है। नए पार्टनरशिप्स, साइन-अप्स और प्रोजेक्ट्स से हमारा विश्वास बढ़ता है कि हम अनुशासित निवेश और पोर्टफोलियो डाइवर्सिफिकेशन पर ध्यान केंद्रित करते हुए निकट भविष्य में अच्छी ग्रोथ जारी रखेंगे।"
