Nielsen के CEO Karthik Rao ने साफ कहा है कि भारत का मीडिया सेक्टर इस वक्त अभूतपूर्व fragmentation से गुजर रहा है। प्रिंट मीडिया का लगातार टिके रहना, लीनियर टीवी की मजबूती, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स की ताबूतौड़ ग्रोथ और AI का बढ़ता दखल, इन सबने मिलकर एक बेहद जटिल माहौल बना दिया है। Rao ने चेतावनी दी कि अलग-अलग measurement currencies (मापन के पैमानों) के कारण भ्रम पैदा हो रहा है। उनके मुताबिक, जब तक एक सिंगल, पारदर्शी स्टैंडर्ड नहीं होगा, तब तक विश्वास कम होगा और कंटेंट का महत्व घट जाएगा।
Rao ने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत Nielsen के लिए सिर्फ एक मार्केट नहीं, बल्कि ग्लोबल इनोवेशन हब (global innovation hub) के तौर पर उभर रहा है। पिछले तीन सालों में कंपनी ने अपने कर्मचारियों की संख्या लगभग दोगुनी करके 6,000 कर ली है। भारत अब टेक्नोलॉजी, फाइनेंस और मार्केटिंग में ग्लोबल लीडर्स का गढ़ बन गया है, जहां से अहम फैसले लिए जाते हैं।
Artificial Intelligence (AI) की भूमिका को कम करके नहीं आंका जा सकता। Rao का मानना है कि AI से ग्राहकों के लिए कंटेंट खोजना आसान हो जाएगा। Nielsen के लिए, AI अब AI-first सिस्टम को ताकत दे रहा है, कंटेंट का गहरा विश्लेषण करने के लिए एडवांस मेटाडेटा तैयार कर रहा है, और insights को बढ़ाने के लिए synthetic panelists का इस्तेमाल कर रहा है। कंपनी यह भी मापती है कि लोग AI का इस्तेमाल कैसे कर रहे हैं, क्योंकि इसे media consumption की एक नई परत के तौर पर देखा जा रहा है।
भारत से ही कई एडवांस्ड cross-media measurement (क्रॉस-मीडिया मापन) इनोवेशन सामने आ रहे हैं। Nielsen, Broadcast Audience Research Council (BARC) of India के साथ मिलकर स्ट्रीमिंग, मोबाइल और लीनियर टीवी डेटा को एक Unified Audience View (एकीकृत दर्शक परिप्रेक्ष्य) के लिए जोड़ रही है, खासकर Indian Premier League (IPL) जैसे इवेंट्स के लिए। यह मॉडल, जो पहले स्पोर्ट्स के लिए लागू किया गया था, अब सभी तरह के कंटेंट को कवर करने की उम्मीद है।
Nielsen के 'Streaming Plus' पैनल, जिसे भारत में सबसे पहले लॉन्च किया गया था, वह एक next-generation सिस्टम है जो मोबाइल और Connected TV की व्यूइंग, ऐप स्विचिंग, और ads व कंटेंट दोनों को ट्रैक करता है। Rao ने कहा कि जहां big data वॉल्यूम देता है, वहीं panel data यह पहचानने के लिए महत्वपूर्ण है कि कौन देख रहा है। भविष्य panel data को big data के साथ मिलाकर सटीकता और व्यापकता हासिल करने में है, जो Nielsen की ग्लोबल स्ट्रैटेजी है।
