Q4 में मुनाफे की बहार
Niva Bupa Health Insurance ने मार्च तिमाही (Q4FY26) के लिए अपने नतीजे जारी किए हैं, और ये बेहद दमदार हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछले साल की इसी अवधि के ₹206.08 करोड़ से बढ़कर 67.4% की छलांग लगाकर ₹345.13 करोड़ हो गया।
कमाई के मोर्चे पर भी बड़ी बढ़त
सिर्फ मुनाफे में ही नहीं, कंपनी की कमाई (Revenue) भी तेजी से बढ़ी है। Q4FY26 में प्रीमियम से होने वाली कमाई ₹1,527.42 करोड़ से बढ़कर ₹1,971.95 करोड़ पर पहुंच गई। वहीं, कुल आय (Total Income) ₹1,564.73 करोड़ से बढ़कर ₹2,077.66 करोड़ दर्ज की गई।
पूरे फाइनेंशियल ईयर का शानदार प्रदर्शन
पूरे फाइनेंशियल ईयर 2026 (FY26) की बात करें तो Niva Bupa ने ग्रॉस रिटेन प्रीमियम (GWP) में 27% का दमदार ग्रोथ दर्ज किया है। कंपनी का GWP ₹8,586 करोड़ (1/n के साथ) और ₹9,433 करोड़ (1/n के बिना) रहा। सिर्फ चौथी तिमाही में ही GWP ₹2,880 करोड़ (1/n के साथ) और ₹3,123 करोड़ (1/n के बिना) रहा, जो 39% की बढ़ोतरी दिखाता है।
मार्केट शेयर और क्लेम सेटलमेंट में भी सुधार
Niva Bupa ने रिटेल हेल्थ सेगमेंट में अपनी स्थिति और मजबूत की है। FY26 के अंत तक कंपनी का मार्केट शेयर 10.1% हो गया, जो पिछले साल से 76 बेसिस पॉइंट ज्यादा है। ऑपरेशनल एफिशिएंसी भी बढ़ी है, क्लेम सेटलमेंट रेशियो FY26 में 94.4% पर पहुंच गया, जो पिछले साल से 205 बेसिस पॉइंट ऊपर है। नेट प्रमोटर स्कोर (NPS) भी 55 से बढ़कर 60 हो गया है। यह लगातार पांचवें साल है जब कंपनी का क्लेम सेटलमेंट रेशियो 90% से ऊपर रहा है।
