पैसों की बौछार: कंपनी को मिले बड़े आर्डर
Shree Refrigerations Limited को 13 MBC बेस्ड AC प्लांट्स की सप्लाई के लिए ₹28.59 करोड़ का यह महत्वपूर्ण ऑर्डर मिला है। इस प्रोजेक्ट को 1 नवंबर, 2026 तक पूरा किए जाने का लक्ष्य है। इतना ही नहीं, पिछले दो महीनों में ही SRL ने भारतीय नौसेना (Indian Navy) से रेट्रोफिटिंग, अपग्रेडेशन और स्पेयर पार्ट्स से जुड़े ₹40 करोड़ से अधिक के कई नए सौदे भी पक्के किए हैं। इन सब के चलते, कंपनी की कुल ऑर्डर बुक अब ₹320 करोड़ (GST को छोड़कर) से काफी ऊपर पहुंच गई है, जो आने वाले समय के लिए एक मजबूत रेवेन्यू विजिबिलिटी प्रदान करती है।
रेवेन्यू में रिकॉर्ड उछाल
यह केवल नए ऑर्डर्स की बात नहीं है, बल्कि कंपनी ने अपने पिछले पूरे फाइनेंशियल ईयर के रेवेन्यू को मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के पहले नौ महीनों में ही पार कर लिया है। 31 दिसंबर तक, SRL का कुल रेवेन्यू ₹100 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुका है, जो कंपनी के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित हुई है।
मैनेजमेंट का भरोसा और फ्यूचर प्लान
कंपनी का मैनेजमेंट अपने 40 प्रतिशत साल-दर-साल (Year-on-Year) रेवेन्यू ग्रोथ के लक्ष्य पर पूरी तरह कायम है। वर्तमान ऑर्डर की स्थिति और एग्जीक्यूशन की रफ्तार को देखते हुए मैनेजमेंट का यह भरोसा और मजबूत हुआ है।
जोखिम और आगे की राह
हालांकि, डिफेंस सेक्टर के ऑर्डर्स में एग्जीक्यूशन में देरी जैसे जोखिम बने रहते हैं। लंबी कलेक्शन पीरियड, इन्वेंटरी होल्डिंग और ग्राहक निरीक्षण प्रक्रियाएं ऑपरेटिंग साइकिल को लंबा कर सकती हैं, जिसका वर्किंग कैपिटल मैनेजमेंट पर असर पड़ सकता है।
इसके बावजूद, Shree Refrigerations डिफेंस सेगमेंट में अपनी धाक जमाए हुए है। कंपनी अपनी इंजीनियरिंग क्षमता और स्वदेशी रूप से विकसित तकनीकों का पूरा लाभ उठा रही है। रक्षा क्षेत्र में स्वदेशीकरण (Indigenisation) और आधुनिकीकरण (Modernization) के बढ़ते कार्यक्रमों से SRL जैसे स्पेशलाइज्ड HVAC सोल्युशन की मांग भविष्य में भी बनी रहने की उम्मीद है।