बड़ी पूंजी का ऐलान
Reliance Industries ने अपनी सब्सिडियरी Model Economic Township Ltd (METL) के जरिए झज्जर में 'Reliance MET City' इंडस्ट्रियल हब के विस्तार के लिए ₹8,646 करोड़ के बड़े निवेश की घोषणा की है। यह कदम राज्य सरकार की नई 'मेक इन हरियाणा' इंडस्ट्रियल पॉलिसी के साथ जुड़ा है, जिसका लक्ष्य पूरे राज्य में ₹5 लाख करोड़ का निवेश आकर्षित करना है। इस पहल में METL का सीधा कैपिटल एक्सपेंडिचर (Capital Expenditure) और टाउनशिप में प्लॉट पर कब्ज़ा जमाए कंपनियों द्वारा प्रोजेक्टेड फैसिलिटी डेवलपमेंट (Facility Development) दोनों शामिल हैं।
