Numbers से समझिए Pricol की रफ्तार
Pricol Limited ने Q3 FY'26 में अपने कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में ₹1,000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। यह पिछले साल की समान तिमाही (YoY) के मुकाबले 65.67% का जबरदस्त उछाल है। कंपनी के EBITDA में भी 59.44% की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
अगर बात करें 9 महीनों (9M) की, तो FY'26 में रेवेन्यू 54.42% बढ़ा है, वहीं EBITDA में 42.24% का इजाफा हुआ है। खास बात यह है कि कंपनी ने अपने EBITDA मार्जिन्स को भी 12.11% और 12.19% के बीच स्थिर बनाए रखा है, जो टॉपलाइन ग्रोथ के साथ-साथ ऑपरेशनल एफिशिएंसी को भी दिखाता है।
टेक्नोलॉजी पर बड़ा दांव
कंपनी अब सिर्फ एक ऑटो-कंपोनेंट निर्माता नहीं रहना चाहती, बल्कि अगले पांच सालों में एक 'टेक्नोलॉजी कंपनी' के तौर पर खुद को स्थापित करने का लक्ष्य रखती है। इसके लिए Pricol नई टेक्नोलॉजी वाले प्रोडक्ट्स पर फोकस कर रही है। इसमें डिस्क ब्रेक, बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS), टेलीमैटिक्स और LCD/TFT डिस्प्ले जैसे नए उत्पाद शामिल हैं।
कंपनी अपने पॉलीमर डिवीजन का विस्तार भी कर रही है। इस दिशा में, Pricol अगले दो से तीन सालों में लगभग ₹500 करोड़ का कैपेक्स (Capital Expenditure) करने की योजना बना रही है। मैनेजमेंट का मानना है कि वे इंडस्ट्री के 8-9% के अनुमानित ग्रोथ रेट से बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
कंपनी की मजबूती और जोखिम
Pricol की एक और बड़ी ताकत यह है कि कंपनी पर कोई लॉन्ग-टर्म बोरिंग (Long-term Borrowings) नहीं है। फाइनेंस कॉस्ट का इस्तेमाल सिर्फ वर्किंग कैपिटल को मैनेज करने और सेल्स बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। Nexperia सप्लाई चेन इशू से निपटने के लिए कंपनी ने वैकल्पिक कंपोनेंट्स को डेवलप और अप्रूव करके अपनी ऑपरेशनल फ्लेक्सिबिलिटी का भी सबूत दिया है। नए प्रोडक्ट्स जैसे डिस्क ब्रेक, BMS और टेलीमैटिक्स के लॉन्च होने में अगले 4-5 क्वार्टर लग सकते हैं, जबकि LCD/TFT डिस्प्ले के लिए BOE के साथ MOU का इंप्लीमेंटेशन अगले 3-4 क्वार्टर में हो सकता है। ग्लोबल सप्लाई चेन में रुकावटें भी एक संभावित खतरा बनी हुई हैं।