विस्तार पर जोर और लागत में कटौती
यह कंपनी पूरी तरह से डेट-फ्री (Debt-free) है और अपनी उत्पादन क्षमता को बढ़ाने पर ज़ोर दे रही है। Ambuja Cements का लक्ष्य है कि साल 2028 तक कंपनी की कुल सीमेंट क्षमता 155 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) हो जाए।
इंडस्ट्री की मजबूत मांग से फायदा
कंपनी का फोकस लागत (Cost) को कम रखने और मार्केट में अपनी लीडरशिप बनाए रखने पर है। इंफ्रास्ट्रक्चर और हाउसिंग सेक्टर में लगातार बनी हुई मजबूत मांग के चलते सीमेंट इंडस्ट्री का भविष्य अभी काफी पॉजिटिव दिख रहा है। इस स्थिति का फायदा Ambuja Cements जैसी बड़ी कंपनियों को मिल रहा है।