UK के रेगुलेटर MHRA ने एंटीडिप्रेसेंट दवाओं के लिए कड़े नियम लागू किए हैं। अब इन दवाओं की पैकेजिंग पर सुसाइडल थॉट्स और सेक्सुअल डिसफंक्शन जैसे खतरों की स्पष्ट चेतावनी (Boxed Warning) देना अनिवार्य होगा।
ब्रिटेन की मेडिसिन्स एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी (MHRA) ने दवा निर्माताओं के लिए एक सख्त गाइडलाइन जारी की है। इस नए निर्देश के तहत अब एंटीडिप्रेसेंट दवाओं की पैकिंग पर 'Boxed Warning' लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य मरीजों को सुसाइडल आइडिएशन और पोस्ट-SSRI सेक्सुअल डिसफंक्शन (PSSD) जैसे गंभीर खतरों के बारे में पहले से ही आगाह करना है।
फार्मा सेक्टर पर क्या होगा असर?
निवेशकों के नजरिए से देखें तो यह बदलाव काफी अहम है। जिन भारतीय फार्मा कंपनियां UK के बाजार में अपनी दवाएं एक्सपोर्ट करती हैं, उन्हें अब अपनी मैन्युफैक्चरिंग और लेबलिंग प्रोसेस में बड़ा बदलाव करना होगा। पैकिंग बदलने से डिजाइनिंग, प्रिंटिंग और इन्वेंट्री मैनेजमेंट की लागत में बढ़ोतरी निश्चित है, जिससे कंपनियों के मार्जिन पर अल्पकालिक (Short-term) दबाव देखने को मिल सकता है।
लंबी अवधि में क्या बदलेगा?
हालांकि यह नियम कंपनियों के लिए खर्च बढ़ा रहा है, लेकिन इसे एक बेहतर रिस्क-मैनेजमेंट कदम के तौर पर भी देखा जा रहा है। पारदर्शी लेबलिंग से भविष्य में होने वाले कानूनी दावों (Legal Liability) का खतरा कम हो जाता है। MHRA ने स्पष्ट किया है कि ये बदलाव केवल कम्युनिकेशन बेहतर करने के लिए हैं, दवाओं की क्लीनिकल उपयोगिता पहले जैसी ही है। रेगुलेटर ने 2027 तक सभी सहायक पेशेंट सेफ्टी लीफलेट्स को पूरी तरह अपडेट करने का लक्ष्य रखा है। बाजार के जानकारों की नजर अब इस पर है कि अन्य ग्लोबल रेगुलेटर्स भी इन कड़े मानकों को अपनाते हैं या नहीं।
