दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज Binance ने USDC जारी करने वाली कंपनी Circle में **$100 मिलियन** की इक्विटी हिस्सेदारी खरीदी है। यह **5 साल** की एक कमर्शियल डील है, जिसका मकसद Binance प्लेटफॉर्म पर USDC का इस्तेमाल बढ़ाना है।
रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, Binance ने $80.84 प्रति शेयर के भाव पर करीब 12.4 लाख शेयर खरीदे हैं। इस निवेश के साथ ही दोनों कंपनियों के बीच 5 साल का एक रणनीतिक गठबंधन तैयार हुआ है। इस डील के तहत, Circle की ओर से Binance को मंथली इंसेंटिव फीस दी जाएगी, जिसके बदले में एक्सचेंज अपने इकोसिस्टम में USDC को मजबूती से प्रमोट करेगा।
क्यों है यह बड़ी खबर?
मौजूदा समय में USDC की मार्केट कैप लगभग $75 बिलियन है। इस पार्टनरशिप के जरिए Binance का लक्ष्य मार्केट में USDT के दबदबे को चुनौती देना है। Circle अक्सर अपने USDC को अधिक पारदर्शी और रेगुलेटेड स्टेबलकॉइन के रूप में पेश करता रहा है, जो इसे सरकारी नियमों के दायरे में रहने वाले निवेशकों के लिए एक सुरक्षित विकल्प बनाता है।
भारतीय निवेशकों के लिए क्या है मतलब?
भारत में Binance को हाल ही में रेगुलेटरी चुनौतियों का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद FIU-IND के साथ रजिस्ट्रेशन के बाद कंपनी ने अपनी सेवाएं बहाल कीं। RBI की प्राइवेट डिजिटल एसेट्स को लेकर सतर्कता के बीच, Binance का Circle जैसी कंप्लायंस-फोक्सड कंपनी से हाथ मिलाना कंपनी की साख सुधारने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। हालांकि, स्टेबलकॉन्स अभी भी दुनिया भर के कई देशों में एक जटिल रेगुलेटरी जोन में आते हैं, जिस पर निवेशकों को नजर रखनी चाहिए।
