Owndays में नियंत्रण मजबूत
Lenskart, जो भारत की प्रमुख आईवियर कंपनी है, ने जापान के ऑप्टिकल रिटेलर Owndays और उसकी सिंगापुर सब्सिडियरी में अपनी हिस्सेदारी मजबूत करने के लिए यह बड़ा कदम उठाया है। इस निवेश में Owndays के 10,613 शेयर खरीदे जाएंगे, जिससे कंपनी में Lenskart की हिस्सेदारी 1% बढ़ जाएगी। डील पूरी होने के बाद Lenskart की Owndays में अप्रत्यक्ष हिस्सेदारी लगभग 97.67% हो जाएगी। यह Lenskart की वैश्विक रणनीति का हिस्सा है ताकि Owndays को अपने अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशंस में बेहतर तरीके से एकीकृत किया जा सके।
सिंगापुर में बिजनेस को मिलेगी गति
इस कुल निवेश में से लगभग ₹3 करोड़ Lenskart की सिंगापुर की ऑपरेशंस को मजबूत करने के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे। यह फंड सिंगापुर में कंपनी के अंतरराष्ट्रीय बिजनेस के विकास और वहां की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा। बुधवार को घोषित हुई इस डील में Owndays के शेयर JPY 77,426.03 प्रति शेयर की कीमत पर खरीदे गए हैं।
