सप्लायर का सीधा वार, Bira 91 पर ₹8 करोड़ के बकाया का केस
क्राफ्ट बीयर बनाने वाली कंपनी Bira 91 (B9 Beverages) की मुश्किलें अब कानूनी मोर्चे पर भी पहुंच गई हैं। उसके एक प्रमुख सप्लायर, हिन्दुस्तान नेशनल ग्लास एंड इंडस्ट्रीज (HNGIL) ने कंपनी पर 5.142 मिलियन कस्टम ग्लास बॉटल्स के लिए ₹8 करोड़ का पेमेंट न करने का आरोप लगाते हुए लीगल नोटिस भेजा है। HNGIL, जो कई बड़ी बेवरेज कंपनियों को बोतलें सप्लाई करती है, ने कहा है कि यह मामला 'कमर्शियल और कॉन्ट्रैक्टुअल इश्यूज' से जुड़ा है। यह कदम Bira 91 की गंभीर फाइनेंशियल प्रॉब्लम को और बढ़ाता है, क्योंकि कंपनी पहले से ही प्रोडक्शन रोकने और वेंडर्स को पेमेंट करने में संघर्ष कर रही है।
गहराता फाइनेंशियल संकट
Bira 91 का फाइनेंशियल संकट वाकई चिंताजनक है। फाइनेंशियल ईयर 2024 (FY24) में कंपनी ने ₹638 करोड़ के रेवेन्यू पर ₹748 करोड़ का भारी नेट लॉस दर्ज किया है। पिछले साल के मुकाबले सेल्स वॉल्यूम में 22% की गिरावट आई है। मार्च 2024 तक कंपनी का नेट वर्थ पूरी तरह खत्म हो चुका है और जमा हुआ कुल नुकसान (accumulated losses) ₹2,117.98 करोड़ तक पहुंच गया है। कंपनी के ऑडिटर ने भी मार्केट, क्रेडिट और लिक्विडिटी से जुड़े बड़े रिस्क की ओर इशारा किया है।
