Motilal Oswal Financial Services का मानना है कि भारतीय NBFC सेक्टर अब एक मजबूत रिकवरी फेज में है। ब्रोकरेज ने L&T Finance और PNB Housing Finance को निवेश के लिए बेहतर विकल्प बताया है, हालांकि बाजार के रिस्क पर नजर रखना जरूरी है।
भारतीय NBFC सेक्टर अब एक नए ग्रोथ साइकिल की ओर बढ़ रहा है। Motilal Oswal की रिपोर्ट के अनुसार, इंडस्ट्री उन उतार-चढ़ाव से बाहर निकल रही है, जिसने पहले अनसिक्योर्ड लेंडिंग और माइक्रोफाइनेंस सेक्टर को बुरी तरह प्रभावित किया था। अब ग्रोथ का आधार बेहतर क्रेडिट डिमांड और सख्त अंडरराइटिंग स्टैंडर्ड्स हैं।
L&T Finance और PNB Housing पर फोकस
ब्रोकरेज ने L&T Finance और PNB Housing Finance को लॉन्ग टर्म के लिए मजबूत बताया है। L&T Finance अपने लोन बुक को लेकर काफी बारीक (Granular) अप्रोच अपना रही है और AI-आधारित ग्रोथ पर बड़ा दांव लगा रही है। वहीं, PNB Housing Finance माइक्रो-हाउसिंग सेगमेंट में अपनी पैठ बढ़ा रही है, जो भविष्य में कंपनी के लिए बड़ा ग्रोथ ड्राइवर साबित हो सकता है।
क्या हैं बड़े रिस्क?
निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि सेक्टर के सामने 3 बड़ी चुनौतियां हैं:
- ब्याज दरें: आने वाले 6 से 9 महीनों में 25 से 50 बेसिस पॉइंट्स तक ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका है, जिससे प्रॉफिट मार्जिन पर दबाव आ सकता है।
- भू-राजनीतिक तनाव: वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव से क्रूड ऑयल और घरेलू महंगाई बढ़ने का खतरा है, जो मॉनेटरी ईजिंग की प्रक्रिया को धीमा कर सकता है।
- मानसून और ग्रामीण अर्थव्यवस्था: खराब मानसून या अल-नीनो का असर रूरल कैश-फ्लो पर पड़ सकता है, जिससे व्हीकल लोन और माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो के डूबने (Delinquency) का डर बढ़ सकता है।
