यह शानदार नतीजे पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले कंपनी की वित्तीय सेहत को दर्शाते हैं। जहाँ एक तरफ़ बैंक का नेट प्रॉफिट 9.1% की बढ़त के साथ ₹19,221 करोड़ पर पहुँचा, वहीं नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) में 3.2% की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई।
एसेट क्वालिटी में बड़ा सुधार
बैंक की एसेट क्वालिटी (Asset Quality) में ज़बरदस्त सुधार हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, बैंक का ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (GNPA) रेश्यो घटकर 1.15% पर आ गया है। यह पिछले तिमाही के 1.24% और पिछले साल की समान तिमाही के 1.33% के मुकाबले काफी बेहतर स्थिति है।
प्रोविज़न (Provisions) में कमी
इसके अलावा, बैंक ने प्रोविज़न (Provisions) में भी कटौती की है, जो कि ₹2,610 करोड़ तक पहुँच गए हैं। यह पिछले साल की समान अवधि के ₹3,193 करोड़ से कम है। प्रोविज़न में यह कमी मजबूत एसेट क्वालिटी और कम क्रेडिट लॉस के अनुमान को दर्शाती है।