Airtel Payments Bank के नतीजे
Airtel Payments Bank ने वित्त वर्ष 2026 के लिए अपने दमदार नतीजों का ऐलान किया है। बैंक ने 73% की उछाल के साथ ₹109 करोड़ का नेट प्रॉफिट कमाया है, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह आंकड़ा ₹63 करोड़ था। इसी के साथ, बैंक का रेवेन्यू भी ₹2,709 करोड़ से बढ़कर ₹3,207 करोड़ पर पहुंच गया है।
डिजिटल बैंकिंग की बढ़ी डिमांड
बैंक के कस्टमर बैंलेंस में 26% की ज़बरदस्त बढ़ोतरी देखी गई है, जो अब ₹4,612 करोड़ के स्तर पर पहुंच गया है। इस ग्रोथ का एक बड़ा कारण 'सेफ सेकंड अकाउंट' (Safe Second Account) की लोकप्रियता है, खासकर शहरी इलाकों में।
रोज़मर्रा के डिजिटल ट्रांजैक्शन (Digital Transactions) और रिकरिंग पेमेंट्स (Recurring Payments) के लिए लोग अब Airtel Payments Bank को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसी का नतीजा है कि बैंक UPI ऑटो-पे मैंडेट्स (UPI Autopay Mandates) देने वाले दूसरे सबसे बड़े प्लेटफॉर्म के तौर पर उभरा है।
