इंडिया बिजनेस का दमदार प्रदर्शन
टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल (PV) डिविजन ने भारत में जबरदस्त सेल दर्ज की है। इस तिमाही में Ebitda मार्जिन बढ़कर 8.7% हो गया। कंपनी का स्टैंडअलोन इंडियन रेवेन्यू साल-दर-साल 50% बढ़कर ₹19,200 करोड़ रहा, जबकि ग्रॉस प्रॉफिट लगभग तीन गुना हो गया। पूरे फाइनेंशियल ईयर FY26 की बात करें तो इंडियन रेवेन्यू 22% बढ़कर ₹59,700 करोड़ तक पहुंच गया।
JLR की मुनाफावसूली
वहीं, जगुआर लैंड रोवर (JLR) भी चौथी तिमाही में प्रॉफिट में लौट आई है। JLR के Ebit मार्जिन 9.2% पर पहुंच गए, जो पिछली तिमाही के घाटे से एक बड़ा उलटफेर है। यह सुधार ऊंचे वॉल्यूम, घटे हुए डेप्रिसिएशन और फेवरेबल फॉरेन एक्सचेंज मूवमेंट के कारण हुआ है, हालांकि ग्रॉस मार्जिन पिछली तिमाही से कम रहे। पूरे साल वॉल्यूम में 14.4% की गिरावट के बावजूद, JLR का ऑपरेशनल परफॉर्मेंस रिकवरी के संकेत दे रहा है। कंपनी आने वाले सालों में बड़े कॉस्ट-सेविंग मेजर्स और कैपिटल एक्सपेंडिचर की योजना बना रही है।