दोपहिया और थ्री-व्हीलर की तूफानी बिक्री
कंपनी की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल में दोपहिया (Two-wheeler) सेगमेंट की बिक्री 6% बढ़कर 455,333 यूनिट रही, जो पिछले साल अप्रैल में 430,150 यूनिट थी। इसमें मोटरसाइकिल की 200,039 यूनिट और स्कूटर की 211,158 यूनिट शामिल हैं।
खास बात यह रही कि थ्री-व्हीलर सेगमेंट ने 37% की शानदार छलांग लगाई और 18,637 यूनिट की बिक्री दर्ज की, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 13,566 यूनिट था।
EV सेगमेंट में भी दमदार ग्रोथ
इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) का जलवा भी बरकरार रहा। TVS Motor के ईवी ने पिछले साल के मुकाबले 36% ज्यादा ग्रोथ दिखाते हुए 37,771 यूनिट की बिक्री की, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 27,684 यूनिट था।
सप्लाई चेन की दिक्कतें बनी रहीं
कुल मिलाकर बिक्री के आंकड़े मजबूत रहने के बावजूद, कंपनी ने स्वीकार किया कि सप्लाई चेन की दिक्कतें उनके डिस्पैच (dispatch) पर असर डाल रही हैं। कंपनी ने रॉ मटेरियल (raw material) की कमी, वर्कफोर्स की उपलब्धता और इंटरनेशनल शिपिंग के लिए कंटेनर की सीमित क्षमता जैसी समस्याओं का जिक्र किया। इस वजह से इंटरनेशनल बिजनेस की सेल्स में केवल 3% की मामूली बढ़त के साथ 120,008 यूनिट बिकीं।
