इंपोर्ट ड्यूटी में बड़ी कटौती, कीमत पर पड़ेगा सीधा असर
भारत-UK के बीच Comprehensive Economic and Trade Agreement (CETA), जो अप्रैल 2026 से लागू होगा, Jaguar Land Rover (JLR) की महंगी SUVs के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है। इस डील के तहत, यूके से सीधे भारत में आयात होने वाले पूरी तरह से बनी (fully built) गाड़ियों पर इंपोर्ट ड्यूटी 110% तक से घटकर पहले साल 30% और पांचवें साल तक 10% हो जाएगी।
इसका मतलब है कि Range Rover जैसी गाड़ियों के दाम भारी मात्रा में कम हो जाएंगे। उदाहरण के लिए, अभी लगभग ₹2.75 करोड़ की रेंज वाली Range Rover Sport SV Edition Two, टैक्स से पहले लगभग ₹40 लाख सस्ती होकर करीब ₹2.35 करोड़ में मिल सकती है। वहीं, एक नए स्टैंडर्ड SV वर्जन की कीमत ₹2.05 करोड़ के आसपास रहने की उम्मीद है। ऐसे में, फ्लैगशिप Range Rover के टॉप-एंड वेरिएंट्स की कीमत समय के साथ ₹1 करोड़ से भी ज्यादा कम हो सकती है। यह देखना दिलचस्प होगा कि JLR इस बचत का कितना फायदा ग्राहकों तक पहुंचाती है।