डिफेंस सेगमेंट बनेगा ग्रोथ का इंजन
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) मनीष नुवाल ने कहा है कि FY27 तक कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 40% से ज्यादा बढ़कर ₹14,000 करोड़ के पार निकल जाएगा। कंपनी का डिफेंस डिविजन इस ग्रोथ में अहम भूमिका निभाएगा। उम्मीद है कि FY27 तक इस सेगमेंट से ₹4,500 करोड़ से ज्यादा की बिक्री होगी, जिसमें करीब 70% हिस्सा अंतरराष्ट्रीय बाजारों से आएगा।
'भार्गवास्त्र' से नई उम्मीदें
ग्रोथ का एक और बड़ा जरिया कंपनी का नया एंटी-ड्रोन सिस्टम 'भार्गवास्त्र' (Bhargavastra) हो सकता है। इसके ट्रायल इसी साल पूरे होने की उम्मीद है और अगले दो सालों में इसकी कमर्शियल बिक्री शुरू हो सकती है। मनीष नुवाल का मानना है कि यह सिस्टम भविष्य में मौजूदा पिनाका (Pinaka) रॉकेट प्रोग्राम से भी बड़ा हो सकता है। बता दें कि पिनाका प्रोग्राम से फिलहाल सालाना ₹500-550 करोड़ का रेवेन्यू आता है। वहीं, FY27 से इसके गाइडेड वर्जन के लिए अतिरिक्त ऑर्डर से हर साल ₹700-800 करोड़ और जुड़ने की उम्मीद है।
मार्जिन पर दबाव के बावजूद मजबूती बरकरार
कच्चे माल, जैसे अमोनियम नाइट्रेट (ammonium nitrate) की बढ़ती कीमतों के बावजूद, Solar Industries अपने मजबूत प्रॉफिट मार्जिन को बनाए रखने की उम्मीद कर रही है। मनीष नुवाल ने बताया कि कॉन्ट्रैक्ट्स में ऐसी शर्तें हैं, जिनमें मंथली प्राइस एडजस्टमेंट शामिल है, जिससे कंपनी बढ़ी हुई इनपुट कॉस्ट को ग्राहकों पर डाल सकती है। पिछले साल मार्जिन करीब 27% था, जो हाल ही में खत्म हुए फाइनेंशियल ईयर में बढ़कर लगभग 28% हो गया था। कंपनी को उम्मीद है कि डिफेंस और अंतरराष्ट्रीय बिक्री में बढ़ोतरी के दम पर ये ऊंचे मार्जिन जारी रहेंगे।