TCS ने मीडिया रिपोर्ट्स को बताया गलत
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने 29 मई, 2024 को एक आधिकारिक बयान जारी कर उन मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया है जिनमें दावा किया गया था कि कंपनी ने Royal Bank of Canada (RBC) के साथ अपना एक महत्वपूर्ण टेक्नोलॉजी कॉन्ट्रैक्ट (Technology Mandate) खो दिया है और इसके चलते 150 कर्मचारियों को दूसरी जगह काम पर लगाना (Rebadge) होगा।
Moneycontrol.com पर क्या छपा था?
TCS ने स्पष्ट किया कि Moneycontrol.com द्वारा प्रकाशित ये दावे 'पूरी तरह से गलत, भ्रामक और बेबुनियाद' हैं। कंपनी के मैनेजमेंट ने बताया कि उन्होंने रिपोर्ट प्रकाशित होने से पहले ही पब्लिकेशन को गलत जानकारी के बारे में सूचित कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद रिपोर्ट अज्ञात स्रोतों के हवाले से प्रकाशित की गई।
RBC के साथ मजबूत पार्टनरशिप
TCS ने Royal Bank of Canada के साथ अपनी मजबूत और लंबे समय से चली आ रही साझेदारी पर जोर दिया। कंपनी ने कहा कि यह बिजनेस रिलेशनशिप कई सालों से विकसित हुआ है और यह काफी अहम है।
