FY26 में मुनाफे की तूफानी रफ्तार
Titagarh Rail Systems के लिए वितीय वर्ष 2026 (FY26) बेहद शानदार रहा। कंपनी ने स्टैंडअलोन आधार पर ₹150.70 करोड़ का शुद्ध लाभ (Profit) कमाया है, जो पिछले वितीय वर्ष 2025 (FY25) के ₹76.97 करोड़ की तुलना में काफी ज्यादा है। कंसोलिडेटेड आधार पर भी कंपनी के मुनाफे में इजाफा देखने को मिला है, जो ₹122.82 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल यह ₹86.61 करोड़ था।
अब 'मेक इन इंडिया' पर पूरा फोकस
कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि वह अपनी इटली की ऑपरेशन्स से पूरी तरह से बाहर निकल जाएगी। साथ ही, अपनी सिंगापुर स्थित सब्सिडियरी (Subsidiary) को भी बेचने की योजना है। इस कदम का मुख्य उद्देश्य कंपनी के संसाधनों को भारत में रेलवे कारोबार पर केंद्रित करना है। यह रणनीतिक बदलाव कंपनी को अपने मुख्य व्यवसाय में और मजबूत बनाने में मदद करेगा।
