TVS Srichakra की कमाई में बंपर उछाल, शेयरधारकों को डिविडेंड का तोहफा
TVS Srichakra Limited ने वितीय वर्ष 2025-26 के लिए अपने ऑडिटेड फाइनेंशियल रिजल्ट्स का ऐलान कर दिया है। कंपनी के स्टैंडअलोन ऑपरेशंस से रेवेन्यू ₹3,389.66 करोड़ रहा, जो पिछले वितीय वर्ष (FY25) के ₹3,022.90 करोड़ की तुलना में 12.1% ज्यादा है। वहीं, कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू में 11.9% की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह ₹3,643.35 करोड़ रहा, जो पिछले साल ₹3,253.83 करोड़ था।
मुनाफे में भी शानदार बढ़त
खर्चों पर कंट्रोल और सेल्स में बढ़ोतरी का असर कंपनी के मुनाफे पर भी साफ दिखा। वितीय वर्ष 2026 में स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट आफ्टर टैक्स ₹82.71 करोड़ रहा, जो पिछले साल के ₹36.96 करोड़ के मुकाबले काफी ज्यादा है। कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट भी ₹20.52 करोड़ से बढ़कर ₹71.06 करोड़ हो गया है।
निवेशकों को डिविडेंड का फायदा
कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने शेयरधारकों को खुश करते हुए ₹37.80 प्रति इक्विटी शेयर के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है। यह निवेशकों के लिए एक सकारात्मक संकेत है, जो कंपनी की वित्तीय सेहत को दर्शाता है।
